हर विद्यार्थी तक पहुंच

appuyer chaque élève

6 तरीके
ऑन्टेरियों में हाई स्कूल शिक्षा में बदलाव लाना

प्रत्येक विद्यार्थी एक व्यक्ति होता है। प्रत्येक की विशेष रूचियां लक्ष्य और क्षमताएं होती हैं। प्रत्येक को हाई स्कूल में सफल होने के लिए समान अवसर दिए जाने चाहिए।

इसीलिए हमने 6 तरीके विकसित किए हैं।

ये छः परिवर्तनकारी नए प्रोग्राम हमारे विद्यार्थी सफलता प्रयास के महत्वपूर्ण भाग हैं। ये ऑन्टेरियो के हाई स्कूल विद्यार्थियों को इस प्रांत में हाई स्कूल शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ-साथ ग्रेजुएट होने के लिए क्रेडिट जमा करने हेतु अधिक तरीके प्रदान करते हैं।

विद्यार्थी अपने हाई स्कूल अनुभव को उस चीज को सीखने के अनुकूल बना सकते हैं जो उनके लिए प्रासंगिक हो। इससे उनकी व्यक्तिगत सफलता में काफी फर्क पड़ सकता है।

विद्यार्थियों को ग्रेंजुएट होने में मदद करने के छः तरीके